Kolkata Me Ghumne ki Jagah : यदि आप भारत में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको निश्चित ही कोलकाता जाना चाहिए। कोलकाता हुगली नदी के तट पर स्थित एक शहर है, जो भारत के पश्चिमी राज्य बंगाल की राजधानी है जो ब्रिटिश काल में भारत की ब्रिटिश राजधानी हुआ करती थी।
‘सिटी ऑफ जॉय’ के नाम से जाना जाता यह शहर असल में भी यहां आने वाले पर्यटकों को खूब आनंद देता है। यहां की संस्कृति, यहां का रहन-सहन, यहां की आकर्षक कला और अवलंबी साहित्य पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। यह शहर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र बिंदु भी था।
यह शहर औद्योगिक क्रांति और आधुनिक भारतीय सांस्कृतिक का भी केंद्र बिंदु है। यहां पर ब्रिटिश काल में निर्मित विक्टोरिया मेमोरियल, बिरला मंदिर, हावड़ा ब्रिज, मार्बल पैलेस, ईडन गार्डन जैसे कई आकर्षक घूमने लायक स्थान है।
इस शहर की पारंपरिक व्यंजन भी यहां आने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष यह शहर हजारों लाखों की संख्या में न केवल देश बल्कि विदेश के पर्यटकों को भी अपने यहां आने के लिए आकर्षित करता है।
यदि आप भी भारत में कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो कोलकाता जाएं, इसे एक्सप्लोर करें। आपको बहुत कुछ जानने को, देखने को और सीखने को मिलेगा। इस शहर की यात्रा आपके लिए सच में बहुत आनंददायक साबित होगी। आज के लेख में हम इसी कोलकाता शहर की यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारियों को लेकर आए हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
कोलकाता के बारे में रोचक तथ्य
· कोलकाता का पुराना नाम कलकत्ता था, जिसे 1 जनवरी 2001 को बदलकर आधिकारिक रूप से कोलकाता रख दिया गया। 1890 में जॉब चार्नोक ने कोलकाता की स्थापना की थी।
· यह शहर ऐतिहासिक प्रासंगिकताओं, स्थापत्य स्मारक, संस्कृति और अपने लजीज व्यंजन के लिए देश भर में प्रसिद्ध है।
· कोलकाता अपने रसगुल्ला मिठाई के लिए देश भर में प्रसिद्ध है, जिसे यहां पर रोसोगोल्ला कहा जाता है। माना जाता है 1868 में कोलकाता के ही एक स्थानीय हलवाई श्री नोबिन चंद्र दास ने सबसे पहले रसगुल्ला को बनाया था और फिर यहीं से यह मिठाई देश भर में लोकप्रिय हो गया।
· कोलकाता को पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
· किताबों के शौकीन लोगों के लिए यह शहर काफी लोकप्रिय है। यहां पर भारत का सबसे बड़ा पब्लिक लाइब्रेरी और राष्ट्रीय पुस्तकालय मौजूद है। इसके अतिरिक्त यहां पर हर साल बड़े पैमाने पर कोलकाता किताब मेला आयोजित किया जाता है जिसमें दुनिया भर के लेखकों द्वारा लिखे विभिन्न प्रकार की किताबें बेची जाती है।
· ब्रिटिश काल के दौरान कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करती थी लेकिन 1912 में कोलकाता को भारत की राजधानी से हटाकर दिल्ली को भारत की राजधानी कर दी गई।
कोलकाता में लोकप्रिय पर्यटक स्थल |
विक्टोरिया मेमोरियल
कोलकाता के केंद्र में स्थित विक्टोरिया मेमोरियल ब्रिटिश काल का एक अवशेष के रूप में है, जिसे रानी विक्टोरिया की स्मृति पर भारत पर उनके 25 साल के शासन का जश्न मनाने के लिए निर्मित किया गया था। 64 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह विक्टोरिया मेमोरियल सफेद संगमरमर से बनाया गया विशाल इमारत है, जो कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक हैं।
मेमोरियल के आसपास हरे भरे बगीचे इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। स्मारक के शीर्ष पर लगी हुई 16 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा मेमोरियल को आकर्षक रूप देता है। यदि ब्रिटिश काल के दौरान इतिहास के बारे में जानना है, तो इस मेमोरियल को विजिट करने जरूर जाएं जहां पर विक्टोरियन युग के विभिन्न प्राचीन अवशेष मौजूद हैं।
हावड़ा ब्रिज
कोलकाता का नाम सुनते ही हावड़ा ब्रिज की इमेज आंखों के सामने आ जाती है। हावड़ा ब्रिज कोलकाता का एक प्रतिष्ठित लैंड मार्क है जिसे हुगली नदी पर निर्मित किया गया है। यह ब्रिज 71 फीट चौड़ा और 1500 फीट लंबा है जिस पर एक लाख से भी अत्यधिक वाहन और अनगिनत पैदल यात्रियों की दैनिकी यातायात जारी रहती है।
यह हावड़ा ब्रिज दुनिया के सबसे लंबे कैंटीलेवर पूलों में से एक है, जिसे रवींद्र सेतु के रूप में भी जाना जाता है। यह यातायात परिवहन के साथ-साथ कोलकाता का सबसे प्रसिद्ध और आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है। इस ब्रिज की अविश्वसनीय सुंदरता को देखने के लिए शाम के समय ब्रिज पर काफी भीड़ होती है।
बिरला तारामंडल
कोलकाता में स्थित बिरला तारामंडल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है और एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल है, जिसे 2 जुलाई 1963 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किया गया था। यह कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जहां इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला, खगोलीय मॉडल और खगोल विज्ञान गैलरी का संग्रह मौजूद है।
विज्ञान में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए यह बेहद आकर्षक जगह है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस तारामंडल में नियमित रूप से हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और अन्य कई क्षेत्रीय भाषाओं में कई शो आयोजित किए जाते हैं। इस शो के दौरान ग्रहों और उनकी दिलचस्पी विवरण और ब्रह्मांड में मौजूद अन्य आकर्षक खगोलीय पिंडों पर चर्चा की जाती है।
यदि आपकी विज्ञान में रुचि नहीं भी है लेकिन यदि आप अपने बच्चों के साथ कोलकाता घूमने जा रहे हैं, तो इस तारामंडल को जरुर विजिट करें। जहां बच्चों को सीखने के लिए बहुत कुछ है।
फोर्ट विलियम
इतिहास प्रेमियों के लिए कोलकाता में स्थित यह फोर्ट विलियम एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जो प्रत्येक वर्ष हजारों पर्यटक को की मेजबानी करता है। 70 एकड़ में फैली हुई यह एक शानदार सरंचना है, जिसे 1696 में निर्मित किया गया था।
यह इमारत सैकड़ों मेहराबदार खिड़कियों से सुशोभित है। इस किले का नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था। इसे कोलकाता के ब्लैक होल के नाम से भी जाना जाता है।
पार्क स्ट्रीट
हमेशा हलचल और गतिविधियों से भरा हुआ पार्क स्ट्रीट कोलकाता की एक सड़क है, जिसे मदर टैरेसा सरानी के रूप में भी जाना जाता है। यह सड़क कोलकाता में प्रसिद्ध हैंग आउट स्पोट है। इस सड़क में हमेशा त्यौहार जैसा धूमधाम रहता है खास करके दिवाली, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के अवसर पर यहां पर बड़ी संख्या में लोगों और पर्यटकों की भीड़ रहती है।
यह ऐसा क्षेत्र है जहां पर नाइट क्लब, फाइव स्टार रेस्टोरेंट और होटल और मॉल मौजूद है, जहां पर पर्यटक देसी और विदेशी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं और शॉपिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों का लुफ्त उठा सकते हैं।
भारतीय संग्रहालय
कोलकाता आए पर्यटकों के साथ-साथ इतिहास प्रेमियों के लिए यह भारतीय संग्रहालय कोलकाता में घूमने लायक प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह संग्रहालय जादूगर के नाम से भी मशहूर है जिसकी निंव 1814 में रखी गई थी।
यह संग्रहालय दुनिया का नौवा सबसे पुराना संग्रहालय है, जहां पर समकालीन चित्र, मिश्र की मम्मी, बुध के पवित्र अवशेष, प्राचीन मूर्तियां, जीवाश्म ,आभूषण, कंकाल, बाजूबंद, तेजस्वी मुगल चित्र और प्राचीन वस्तुओं का संग्रह रखा है।
इतिहास के बारे में जानने में रुचि रखने वाले लोगों के लिए संग्रहालय के अंदर एक पुस्तकालय और किताबों की दुकान भी मौजूद है। इस संग्रहालय में 35 दीर्घाएँ हैं जिन्हें भूविज्ञान, नृविज्ञान,जूलॉजी, कला, पुरातत्व और आर्थिक वनस्पति विज्ञान नामक 6 श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
अलीपुर चिड़ियाघर
अलीपुर चिड़ियाघर जो कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है साथ ही भारत में स्थापित सबसे पुराना प्राणी उद्यान है, जिसे 1876 से ही संचालित किया जा रहा है। यदि आप अपने बच्चों के साथ कोलकाता घूमने आते हैं तो यह कोलकाता में घूमने लायक प्रसिद्ध जगह में से एक है।
यह अलीपुर चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर,वन सींग वाले गैंडे, वाइट टाइगर , जेब्रा , हिरण,मृग , हाथीं, मैकॉव और लोरिकेट, शुतुरमुर्ग, ईमू, हॉर्नबिल्स, और गोल्डन तीतर जैसी विभिन्न छोटे बड़े पशु पक्षियों का घर है। यह चिड़ियाघर 46.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
बॉटनिकल गार्डन
प्रकृति प्रेमियों के लिए कोलकाता में स्थित यह बोटैनिकल गार्डन एक लोकप्रिय और आकर्षक स्थान है, जहां पर आकर आप शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। इस बोटैनिकल गार्डन को आचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बोटैनिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है, जिसे 1787 में कर्नल कीड द्वारा स्थापित किया गया था।
यह बोटैनिकल गार्डन 273 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, जो कोलकाता के प्रसिद्ध और आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। इस बोटैनिकल गार्डन में 12000 से भी अत्यधिक जीवित बारहमासी के पौधे हैं इसके अतिरिक्त अन्य कई प्रजाति के हजारों पौधे हैं जिसे दुनिया भर से एकत्र किया गया हैं।
इन सब पौधों के अलावा इस गार्डन में बहुरंगी और आर्किड फूल है, जो पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं। इस बॉटनिकल गार्डन में एक विशाल और व्यापक बरगद का पेड़ है, जिसे ग्रेट बरगद के पेड़ के रूप में भी जाना जाता है जो यहां का प्रमुख आकर्षण है।
कोलकाता में स्थानीय और लोकप्रिय भोजन
भारत का हर एक भाग अपने-अपने स्वादिष्ट व्यंजन के लिए लोकप्रिय है। बंगाल भी अपनी स्थानीय पारंपरिक बंगाली व्यंजन के लिए प्रसिद्ध है, जो चावल और मछली यह चारों ओर घूमता है। मछली यहां का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। बेगुनी भाजा,भटकी पातूरी,प्रान्स करी इत्यादि भी यहां की लोकप्रिय और स्थानीय व्यंजन है।
यहां की बंगाली मिठाईयां रोसगुल्ला जो देश भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा रसमलाई, शोंडेश,चमचम, क्रीम चुप और अन्य बंगाली मिठाइयों की भी पेशकश की जाती है। कोलकाता में पारंपारिक बंगाली व्यंजनों के अतिरिक्त उत्तरी भारत और दक्षिण भारतीय व्यंजन भी मिलते हैं।
यहां पर आपको तिब्बती भोजन भी पेशकश की जाती है, जिसमें मोमोज और थूप्पा काफी लोकप्रिय है। इसके अतिरिक्त भी यहां पर अन्य कई कॉन्टिनेंटल फूड पेश किए जाते हैं।
कोलकाता घूमने कब जाएं?
यदि आप कोलकाता घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो निश्चित ही ऐसे समय जाना पसंद करें, जब वातावरण सुखद हो और घूमने में भी आनंद आए। वैसे बता दें कि कोलकाता गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए बिल्कुल भी सही समय नहीं है क्योंकि इस दौरान यहां पर 45 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान पहुंच जाता है जो यात्रा को खराब कर सकता है।
इसीलिए कोलकाता जाने की योजना बना रहे हैं,तो अक्टूबर से फरवरी के बीच ही जाएं क्योंकि इस दौरान यहां पर हल्की ठंड रहती है, जो कोलकाता घूमने के लिए काफी आदर्श समय होता है। इसके अतिरिक्त यदि आप अक्टूबर या नवंबर के दौरान जाते हैं, तो कोलकाता का सबसे प्रसिद्ध त्योहार दुर्गा पूजा का भी आनंद ले सकते हैं जो यहां पर बहुत धूमधाम से आयोजित किया जाता है।
कोलकाता कैसे पहुंचे?
कोलकाता पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पूरे भारत का एक प्रमुख और बड़ा शहर है, जहां पहुंचने के लिए सडक, रेलवे और हवाई तीनों मार्ग भी मौजूद है और यह तीनों मार्ग ही सुलभ है।
कोलकाता जाने के लिए सड़क मार्ग का भी चुनाव कर सकते हैं क्योंकि कोलकाता पश्चिम बंगाल के विभिन्न प्रमुख शहरों के अतिरिक्त अन्य राज्य के शहरों से भी सड़क मार्ग से अच्छे तरीके से जुड़ा हुआ है। यहां तक कि दिल्ली नेशनल हाईवे 19 के माध्यम से कोलकाता 1 दिन में हीं पहुंच सकते हैं।
यदि आप कोलकाता हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो आप कोलकाता का घरेलू हवाई अड्डा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट टिकट बुक करवा सकते हैं। यह हवाई अड्डा कोलकाता के मुख्य शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे से भारत के सभी प्रमुख शहरों यहां तक की अन्य देश के लिए भी फ्लाइट उड़ान भरती है।
कोलकाता जाने के लिए आप सबसे सस्ता और सुलभ मार्ग रेलवे मार्ग का भी चयन कर सकते हैं। कोलकाता में हावड़ा और सियालद दो मुख्य रेलवे स्टेशन है जो भारत के सभी बड़े स्टेशन से जुड़ा हुआ है। आपके अपने शहर के रेलवे स्टेशन से बहुत आसानी से यहां के लिए टिकट ट्रेन मिल जाएगी।
कोलकाता में कहां ठहरें?
कोलकाता भारत का एक प्रसिद्ध शहर है, जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटकों का आना जाना रहता है। देश विदेश से यहां पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं ऐसे मे यहां पर आपको सैकड़ों होटल लो बजट से लेकर हाई बजट तक मिल जाएंगे।
आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी होटल में रूम बुक करवा सकते हैं। अच्छा होगा कि होटल में रूम आप ऑनलाइन ही बुक करवाएं, ताकि आपको बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
कोलकाता कैसे घूमें?
कोलकाता घूमने के लिए आपको विभिन्न विकल्प मिल जाते हैं। आप यहां के लोकल ट्रेनों की सवारी कर सकते हैं। टैक्सी या केब द्वारा भी इस शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां के कुछ हिस्सों में घोड़े की सवारी या टोंगा की सवारी भी मिल जाएगी। इस तरीके से आप कोलकाता को लोकल ट्रेन, टैक्सी, ऑटो, और टोंगा की सवारी से घूम सकते हैं।
thanks for visit my page ........