भारत के सबसे बड़े राज्यों में तीसरा स्थान रखने वाला राज्य महाराष्ट्र जो खुद मे अविस्मरणीय प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए है। यहाँ एक तरफ है दक्कन का खूबसूरत पठार और दूसरी तरफ कोंकड़ की तटीय पट्टी जहां आपको रमणीय और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता दिखाई देगी। यहां पर आपको ऐसे बहुत से स्थान मिल जाएंगे जो यहां आने वाले पर्यटकों को मनोच्छादित कर देती है और जहां पर्यटन के लिए लोगों की भीड़ खुद आकर्षित होकर खिंची चली आती है।
महाराष्ट्र के अद्भुत और आकर्षक नजारे अविस्मरणीय होते हैं। वैसे तो यहां का बॉलीवुड का आकर्षण और सब आकर्षणों को फीका कर देता है इसके अलावा भी यहां और ऐसे कई स्थान हैं जो आपको अवश्य ही आकर्षित करेगी। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जो आपकी यात्रा को और अविस्मरणीय और शानदार यात्रा बना देंगे।
महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुंबई
मुंबई जिसे माया नगरी भी कहते हैं यह फिल्म सिटी होने के साथ-साथपर्यटन स्थलों के लिए भी विख्यात है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को सपनों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। सात छोटे-छोटे द्वीपों से गठित मुंबई का नाम कोल जनजाति की कुलदेवी मुंबादेवी के नाम पर रख गया है मुम्बा (माता का नाम)+आई (माँ)।
यहाँ की तीन विरासत को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। बॉलीवुड का घर होने के अलावा गेटवे ऑफ इंडिया जैसे प्रसिद्ध स्थल हैं। मरीन ड्राइव जहां लोगों की भीड़ पुरे साल रहती है जो की समुद्र के पास होने की वजह से पर्यटक यहाँ खुशनुमा वातावरण और वाटर स्पोर्ट का आनंद उठाते हैं।
महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर
यह सातारा जिले में स्थित एक शानदार विख्यात हिल स्टेशन है। इसे पांच नदियों की भूमि भी कहा जाता है जिसका अर्थ है महान शक्ति के देवता। महाबलेश्वर में 30 से अधिक खूबसूरत स्थल मौजूद है जहां पर आप यात्रा का लुफ्त उठा सकते हैं। यह लगभग 450 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और 150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
गर्मी के मौसम में यहां की हरी भरी घाटिया, मनमोहक झरने, जंगलो का प्राकृतिक खुशनुमा वातावरण पर्यटकों की सारी थकान को दूर कर देते हैं। महाबलेश्वर में सावित्री, गायत्री, कोएना, वीणा और कृष्णा नाम की पांच नदियां बहती हैं।
महाबालेश्वर के पास ही 3 किलोमीटर दूर स्थित प्रकृति के अद्भत उपहार के रूप में मिला धोबी जलप्रपात शान्ति और साहस का एक समायोजन है जो हरे-भरे मैदान के बीच स्थित है। इस झील में बनता इंद्रधनुष अत्यंत ही रोमांचक लगता है जो रोमांच के शौकीन लोगो के लिए इसे एक शानदार पर्यटन स्थल बनाता है।
महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औरंगाबाद
औरंगाबाद महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है यहां देश विदेश से लोग पर्यटन के लिए आते हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक रुचि रखने वाले यहां पर प्रमुखता से आते हैं क्योंकि यहां के ऐतिहासिक स्थल विश्व विख्यात हैं। यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत का दर्जा प्राप्त अजंता और एलोरा की गुफाओ के नक्काशी दार खंभे, आश्चर्यजनक नक्काशी और कलाकृति को देखने पर्यटक देश विदेश से आते रहते है।
इसके अलावा यहां का दौलताबाद किला जिसकी अद्भुत वास्तुकला मन मोह लेती है। अपनी प्राचीन गुफाओं के लिए औरंगाबाद का एक विशेष स्थान है। औरंगाबाद में हिन्दुओ का प्रमुख धार्मिक स्थल घृष्णेश्वर मंदिर स्थापित है जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। औरंगाबाद हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध राजवंशों के द्वारा शासित किया गया इस वजह से यहां की अद्भुत वस्तु कला लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर आपको मंदिर और दरगाह एक साथ खड़े दिखाई देंगे।
महाराष्ट्र में घूमने की खूबसूरत जगह नासिक
महाराष्ट्र का एक ऐसा धार्मिक हिंदू शहर जो गोदावरी नदी के तट पर स्थित होकर कुम्भ मेले की 12 साल में एक बार मेजबानी करता है। नासिक के धार्मिक स्थल में भगवान शिव को समर्पित त्र्यंबकेश्वर मंदिर स्थित है जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
मंदिरो के अलावा नासिक अपने झरने, किले, गुफाएं और अंगूर के बागो के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्यता के कारण सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। अंगूर से बने आदर्श वाइन को चखने के लिए नासिक बेहद खास जगह है। यहां पर सैलानी सावन के मौसम में आना बहुत पसंद करते हैं इस समय में वातावरण हर्षानुभूति करवाता है इस मौसम में पर्यटक मंत्रमुग्ध से हो जाते हैं।
महाराष्ट्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित नासिक सह्याद्री पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसा एक शांत और खूबसूरत शहर है जिसका आकर्षण पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। नासिक भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहीं पर 12 वर्षों में लगने वाला कुंभ मेला लगता है जो विश्व विख्यात है। सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा हुआ यह एक अद्भुत शहर जो एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मुंबई से लगभग 170 किलोमीटर दूर स्थित है जहां पर कई शानदार पर्यटन स्थल स्थित हैं।
महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुणे
पूर्व का ऑक्सफोर्ड कहा जाने वाला महाराष्ट्र का चहल-पहल वाला महानगर पुणे समृद्ध इतिहास और आधुनिकता को समेटे हुए है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी अपने अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, वास्तुकला कला और आश्रमों के लिए विश्व स्तर पर विख्यात है।
पुणे में घने जंगल, लुभावनी घाटियां, पहाड़, फूलों की विस्तृत श्रृंखला, प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक किले, संग्रहालय और सह्याद्रि पहाड़ियों पर बने सिंहगढ़ किले को देखकर पर्यटक मन्त्रमुग्ध हो जाते है। साफ समुद्र तटों और बहते हुए झरनो के लिए यह शहर एक आदर्श पिकनिक स्थल माना जाता है। यहां के प्राचीन मंदिरो की रमणीय भव्यता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
महाराष्ट्र में घूमने की लोकप्रिय जगह रत्नागिरी
महाराष्ट्र का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल रत्नागिरी, सह्याद्री की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा है। रत्नागिरी के अनेक पर्यटक स्थलों में इतिहास की झांकियां और उसकी प्राचीनता सहज ही दिखाई देती है। अरब सागर तट पर बसा यह शहर अपने शांत मंदिरों, खूबसूरत समुद्र तटों और ऐतिहासिक स्मारकों के रूप में विविध आकर्षण प्रदान करने वाला लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
हालांकि सूर्यास्त के समय अद्भुत दृश्यो के साथ मांडवी बीच रत्नागिरी के सभी पर्यटक आकर्षण स्थलों पर हावी है। यहाँ खुले समुद्र और खाड़ी का मनोरम दृश्य दिखाता ऐतिहासिक जयगढ़ लाइट हाउस पर्यटको का मन मोह लेती है। यह शहर अपने बेहद स्वादिस्ट अल्फांसो आमों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है।
महाराष्ट्र का प्रमुख धार्मिक स्थल शिरडी
महाराष्ट्र के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक यह धार्मिक स्थल शिरडी इसे साईं बाबा की भूमि कहा जाता है। यहाँ प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर के साथ साथ और भी ऐतिहासिक स्थल और मंदिर बने हैं। शिरडी के पास स्थित शनी शिगनापुर मंदिर का वास्तु शिल्प अप्रतिम सुंदर है जो शनिदेव को समर्पित है।
शिरडी का दिल कहा जाने वाला शिरडी का द्वारकामाई मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर है जो मस्जिद में स्थित है। गुरुवार का पालकी जुलूस जैसे अनेक आनंदित करने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के वजह से शिरडी एक छोटा शहर होने के बाद भी पर्यटको में काफी लोकप्रिय स्थान है इसलिए यह महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन लोनावाला
खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक लोनावला हिल स्टेशन पुणे जिले में स्थित एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। सह्याद्रि पर्वतमाला पर 622 मीटर की ऊंचाई पर स्थित और 38 वर्ग किलोमीटर में फैला यह हिल स्टेशन पहाड़ो के ऊपर बादल, उचें उचें पहाड़, पहाड़ी वादियों और झरनों के साथ सुन्दर प्राकृतिक दृश्य के लिए यहाँ आने वाले पर्यटकों को स्वर्ग जैसी अनुभूति कराती है।
यदि पक्षी अभयारण्य और पिकनिक स्पॉट मैं इंटरेस्ट रखते हैं तो कर्नला पक्षी अभयारण्य अवश्य जाएं जहां आपको अनेक दुर्लभ प्रजाति के पंछी देखने को जायेगे। यहाँ की 5वी. शताब्दी में बने नक्काशीदार राक कट कार्ला गुफा जो प्राचीन बौद्ध मंदिर भी है इसकी आकर्षक कारीगरी पर्यटकों को लुभाती है। आप डेला एडवेंचर में बंजी जंपिंग करके लाइफ का सबसे रोमांचक और यादगार पल बना सकते है। अगर आप Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah खोज रहे है तो यह आपके लिए सबसे अच्छी जगह साबित होगी।
महाराष्ट्र में घूमने की जगह पंचगनी हिल स्टेशन
महाराष्ट्र का प्रमुख पर्यटन स्थल पंचगनी हिल स्टेशन जहां आपको प्रकृति की अनुपम सुंदरता और विविधता झीलों झरनों और घाटियों की अप्रतिम सुंदरता स्वर्ग सी प्रतीत होती है। पंचगनी नाम ही प्रतीत होता है की यह स्थान 5 तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। यहाँ हिल स्टेशन के अलावा यहां टेबल लैंड, सिडनी प्वाइंट, पारसी प्वाइंट, लिंगमाला फॉल्स, राजपुरी की गुफाएं, प्रतापगढ़ किला, कमल गढ़ किला और अन्य शानदार पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे।
यह स्थान अंग्रेजों के समय अंग्रेजों का ग्रीष्मकालीन रिजॉर्ट हुआ करता था। नयनों को आनंदित करने वाला यहां का मनोरम दृश्य और सुहावने मौसम की वजह से यह स्थल अंग्रेजों के समय से पसंदीदा स्थल है। यहां पर अन्य कई स्थल भी हैं जिनकी सुन्दरता पर्यटकों को आकर्षित करती है जिससे यह स्थल एक लोकप्रिय और विख्यात पर्यटन स्थल है।
महाराष्ट्र का प्रमुख पर्यटन स्थल नागपुर
‘ऑरेंज सिटी’ के रूप में प्रसिद्ध नागपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और संतरे की रसदार किस्मों की लिए देश भर में विख्यात है। महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी कहा जाने वाला नागपुर हरे भरे बगीचे, झीलों और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ स्थापत्य सुंदरता का बेजोड़ नमूना पेश करता एशिया का सबसे बड़ा स्तूप दीक्षाभूमि स्तूप स्थित है जो बौद्ध धर्म का पवित्र स्मारक है।
महाराष्ट्र घूमने का सबसे अच्छा समय
आपको बता दें कि महाराष्ट्र घूमने के लिए आप सालभर कभी भी जा सकते है। यहाँ का मौसम सालभर खुशनुमा और पर्यटन के अनुकूल होता है। हालांकि बरसात के मौसम में यहाँ भारी बारिष होती है इसलिए इस समय यहाँ पर्यटक कम आते है। वही सर्दियों के मौसम में यहाँ देश विदेश से पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।
महाराष्ट्र का प्रसिद्ध भोजन
महाराष्ट्र के भोजन की बात करते ही सबसे पहले वड़ा पाव, पाव भाजी और कांदा पोहा याद आता है। हालांकि महाराष्ट्र में व्यंजनों की विविधता अन्य राज्यों से कही ज्यादा है जिनमे कोल्हापुरी, माल्वानी और नागपुरी भोजन प्रसिद्ध है। मिसल पाव, साबूदाना खिचड़ी, थाली पीठ, पूरन पोळी, कोल्हापुरी मटन, साबूदाना वडा और भरली वांगी जैसे स्वादिस्ट वयंजन भी काफी लोकप्रिय है। यदि आप Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah पर है तो इन व्यंजनों का स्वाद लेना न भूले।
thanks for visit my page
Thanku for this information..
ReplyDelete😍i have no words for your post...
ReplyDeleteThis is awesome ☺❤🙌