गुजरात में घूमने की जगह, 15+ मुख्य दर्शनीय स्थल जहां आपको जरुर जाना चाहिए | (Places to visit in Gujarat, 15+ main tourist places you must visit.)

Aditya
By -
0

 


गुजरात अपनी संस्कृति और मीठी बोली भाषा की वजह से पुरे भारत में प्रसिद्ध है। गुजरात की लोक संस्कृति और साहित्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। गुजरात का गरबा महोत्सव पर्यटकों में अमिट छाप छोड़ता है। इस लेख में आपको गुजरात में घूमने की जगह (Gujarat Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में जानकारी देंगे। जिससे की गुजरात राज्य के पर्यटन स्थल को दीदार करने में किसी भी तरह का सामना न करना पड़े।इस लेख में आपको बताएंगे की गुजरात के मुख्य टूरिस्ट प्लेस (Gujarat Tourist in Hindi) कौन से है जिसमे आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। साथी ही गुजरात कैसे जाएं और गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है। यदि आप गुजरात घूमने जाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

 

गुजरात में घूमने की जगह | Gujarat Me Ghumne Ki Jagah

 

गुजरात में घूमने की जगह का संक्षिप्त परिचय (Best Tourist Places To Visit in Gujarat

1.    सोमनाथ मंदिर गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल

2.    गुजरात में घूमने की जगह कंकरिया झील

3.    कच्छ का रण गुजरात का प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस

4.    खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात में घूमने लायक प्रसिद्ध जगह

5.    गिर नेशनल पार्क गुजरात में घूमने की जगह

6.    लक्ष्मी विलास महल गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

7.    पोरबंदर बीच कपल्स के लिए गुजरात में घूमने की जगह

8.    मरीन नेशनल पार्क

9.    दांता अंबाजी गुजरात के धार्मिक स्थल

10.                    सापुतारा हिल स्टेशन

11.                    जूनागढ़ पर्यटक स्थल

12.                    द्वारका गुजरात का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल

13.                    स्टेच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात के पर्यटन स्थल

गुजरात में घूमने की जगह (Tourist Places in Gujarat in Hindi)

 

1. सोमनाथ मंदिर गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल

गुजरात राज्य में स्थित सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला अत्यंत प्राचीन मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर हिंदुओ का प्रमुख धार्मिक स्थल है। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए हजारों की तादाद में भक्त दर्शन करने आते हैं। सोमनाथ मंदिर भगवान शिव सोमनाथ को समर्पित एक ऐतिहासिक मंदिर है। ऋग्वेद के अनुसार कहते है इस मंदिर का निर्माण चंद्रदेव ने हिंदू वास्तुशैली में करवाया था। सोमनाथ मंदिर भारत के अलावा दुनियां में प्रसिद्ध था। मंदिर सोने चांदी जिससे आभूषणों से सुसज्जित था जिसका कारण इस मंदिर को कई बार लूटा गया  आपने ने इतिहास में पढ़ा होगा सोमनाथ मंदिर को महमूद गजनवी ने 17 बार लूटा था। हजारों मंदिर के पुजारियों को मार दिया था और मंदिर को नष्ट कर सोना और खज़ाना लूट कर ले गया था। 

सोमनाथ मंदिर वैभवशाली होने के कारण टूटे हुए मंदिर को दुबारा बनवाने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मंदिर में काफी कार्य करवाया था। सोमनाथ मंदिर पूरी दुनिया में धार्मिक और पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण ने इस स्थान पर देहत्याग किया था इस कारण इस स्थान की गरिमा और वैभव और बढ़ जाता है। साथ ही यहां बहती तीन पवित्र नदी सरस्वती, हिरण, कपिला का संगम है। सोमनाथ मंदिर घूमने जाने के लिए सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन वेराबल और निकटम एअरपोर्ट अहमदाबाद, बड़ोदरा, और राजकोट है।

2. गुजरात में घूमने की जगह कंकरिया झील

गुजरात घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में कांकरिया झील को जरूर शामिल करें। गुजरात में कांकरिया झील अहमदाबाद शहर में स्थित है। कंकरिया झील में घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। कंकरिया झील गुजरात राज्य में सबसे बड़ी मानव निर्मित झील मानी जाती है। कंकरिया झील झील के निर्माण की नीव कुतुबुद्दीन ऐबक 1451 में डाली गईं थीं और यह झील 15वी शताब्दी में बनकर तैयार हुई थी। यह झील लगभग 3 किमी के विशाल क्षेत्र में फैली हुई है। झील के बीचों बीच नगीना वाडी उपवन और नगीना वाडी महल बना हुआ है।

कंकरिया झील झील में मनोरंजन के लिए अनेकों साधन उपलब्ध हैं। झील में आप नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं।  झील के चारों ओर हरे भरे बगीचे है जहां आप कुछ समय शांति से व्यतीत कर सकते हैं। पास में ही बच्चों के खेलने के लिए गार्डन, झूले, म्यूजियम, है। इसके अलावा काफी प्रसिद्ध चिड़ियाघर है। यदि आप चिड़ियाघर में अपने परिवार और बच्चों के साथ जाना है तो चिड़ियाघर में आपको अनेकों जंगली जानवरों को देखने का मौका मिलेगा। अहमदाबाद में घूमने के लिए शाही बाग, श्रेयांस लोक कला म्यूजियम, शाह आलम बाग रोजा, केलिको टेक्सटाइल म्यूज़ियम जैसे अनेकों घूमने के लिए पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

3. कच्छ का रण गुजरात का प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस

कच्छ का रण गुजरात राज्य में कच्छ जिले में स्थित नमक का विशाल क्षेत्र है। गुजरात का रण ऑफ कच्छ समुद्र का ही एक हिस्सा है जो भूकंप आने से बन गया है। कच्छ का रण 23300 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। गर्मियों में नमक की दलदली जमीन सूखने से जब सूर्य का प्रकाश नमक पर पड़ता है तो दूर से ऐसा दिखता है जैसे कोई मोती चमक रहा हो। नमक से बने रेगिस्तान का जिसका दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक जाते रहते हैं। आपको बता दे रण ऑफ कच्छ एक गर्म इलाकों में आता है। गर्मियों के मौसम में यहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। गुजरात में घूमने की जगह के लिए रण ऑफ कच्छ बहुत ही लोकप्रिय नमक का रेगिस्थान है।

 

4. खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात में घूमने लायक प्रसिद्ध जगह 

खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात राज्य के जामनगर जिले में स्थित अनोखा पक्षी अभ्यारण है। इस पक्षी अभ्यारण को 1982 में सभी प्रकार के पक्षियों के लिए निवास स्थल के रूप में बनाया गया था। यहां पर आप दूसरे देशों से आने वाले सैलानी पक्षियों की 300 से अधिक पक्षियों की प्रजाति को देख सकते हैं। खिजड़िया पक्षी अभ्यारण में स्थित ताजे पानी और मीठे पानी की झील प्रवासी पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। खिजड़िया पक्षी अभ्यारण में कलरव करते तरह तरह के पक्षी देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है। गुजरात राज्य में सबसे बड़े पक्षी अभ्यारण के रूप में खिजड़िया पक्षी अभ्यारण लोकप्रिय है। अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो निश्चित रूप से आपको घूमने के लिए जाना चाहिए। इस अभ्यारण में जाने के लिए जामनगर से अनेकों बस, ऑटो रिक्शा, कार, कैब, जैसे साधन उपलब्ध हैं। मुख्य गेट से अंदर पहुंचने के लिए आपको पैदल चलकर जाना पड़ता है। खिजड़िया पक्षी अभ्यारण की झील मुख्य दो भागो में खारे पानी और मीठे पानी में विभाजित है।


 

5. गिर नेशनल पार्क गुजरात में घूमने की जगह 

पशु पक्षी प्रेमियों के लिए गिर नेशनल पार्क घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। गिर नेशनल पार्क को बनाने का मुख्य उद्देश्य एशियाई सिंहों की दिन प्रतिदिन कम हो रही प्रजाति को बचाने के लिए बनाया गया था। इसका निर्माण 1669 में किया गया था। यहां शेर खुले में प्राकृतिक वातावरण में निवास करते हैं। यह राष्ट्रीय वन्यप्राणी अभ्यारण लगभग 1500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफाल में फैला हुआ है। गिर राष्ट्रीय वन्यप्राणी अभ्यारण गुजरात के गिर, सोमनाथ, जूनागढ़, अमरेली जिले तक फैला हुआ है। अगर आप शेरों को साक्षात देखना चाहते है। तो गिर नेशनल पार्क में घूमने के लिए जरूर जाएं। इस नेशनल पार्क में आप शेरों के आलवा लोमड़ी, हिरण तेंदुआ चीतल सांभर नीलगाय बाघ जैसे अन्य जंगली जानवरों को देख सकते हैं। गिर राष्ट्रीय उद्यान में आप सफारी का आनंद ले सकते हैं। पास में ही मितियाला वन्यजीव अभयारण्य भी स्थित है।

6. लक्ष्मी विलास महल गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 

लक्ष्मी विलास महल गुजरात के बड़ोदरा में स्थित महाराजा गायकवाड़ तृतीय शासक द्वारा 1890 में निर्मित अनोखा ऐतिहासिक महल है। महल का निर्माण इतनी भव्यता से किया गया था जिस कारण इसे बनने में 10 साल से भी अधिक का समय लगा था। उस ज़माने में महल 180000 रुपए की लागत में बना था। यह पैलेस लंदन के वकिंघम पैलेस से कई गुना आकार में बड़ा है। यह महल बड़ोदरा गायकवाड़ का शाही निवास स्थल है। इंडो सरसैनिक वास्तुशैली में बना यह महल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में शुमार है। महल के परिसर में स्थित गार्डन की सुंदरता देखने लायक है। अगर आप गुजरात में घूमने के लिए जाएं तो इस भव्य महल को देखने के लिए जा सकते हैं।

7. पोरबंदर बीच कपल्स के लिए गुजरात में घूमने की जगह

पोरबंदर जिले में स्थित पोरबंदर बीच समुद्र के किनारे पर बना हुआ सुंदर बीच है। बीच में टहलते हुए बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है। कपल्स के घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। और प्राकृतिक शांत वातावरण में अपने जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल ब्यातित कर सकते हैं। इसके अलावा पोरबंदर में माधवपुर बीच भी घूमने के लिए अच्छी जगह है। पोरबंदर बीच घूमने के साथ आप पोरबंदर के मंदिरों में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।

 पोरबंदर में अनेकों धार्मिक स्थल और प्राचीन मंदिर है। जिसमे मुख्यता कीर्ति मंदिर, सूर्य भगवान का मंदिर, गणेश मंदिर, सुदमापुरी जैसे मंदिर स्थित हैं। प्राकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो वर्धा वन्य जीव अभयारण्य और पोरबंदर पक्षी अभ्यारण पोरबन्दर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आप इन जगहों पर भी घूम सकते हैं। पोरबंदर रेलवे स्टेशन में उतर कर आप पोरबंदर बीच पहुंच सकते है। या फिर अहमदाबाद और राजकोट से बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

8. मरीन नेशनल पार्क 

मरीन नेशनल पार्क को समुद्रीय राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह नेशनल पार्क द्वारका जिले में कच्छ की खाड़ी में स्थित है। मरीन नेशनल पार्क गुजरात में घूमने के लिए नंबर एक पर्यटन स्थलों में से एक है। मरीन नेशनल पार्क ओखा से जोदिया तक 270 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। मरीन नेशनल पार्क में जैव विविधता की दुनिया को देख पाएंगे। इस समुद्रीय राष्ट्रीय उद्यान में आप समुद्री जीवों और पक्षियों की अनेक तरह की प्रजातियों को देख सकते हैं। जिसमे झींगा, केकड़ा, समुद्री घोड़ा, डॉल्फिन, समुद्री कछुए, ऑक्टोपस, जेलीफिश जैसे अनेकों समुद्र जीव जंतु देख सकते हैं। अगर आप गुजरात घूमने के लिए जाते है तो मरीन नेशनल पार्क में घूमने जरूर जाएं। यहां आपको बहुत अच्छा लगेगा।


9. दांता अंबाजी गुजरात के धार्मिक स्थल


दांता अंबाजी गुजरात राज्य का बहुत ही खूबसूरत धार्मिक स्थल है। इसका निर्माण चौथी शताब्दी में हुआ था। यह प्राचीन मंदिर आबू रोड से 20 किलोमीटर दूर गब्बर पर्वतमाला में स्थित है। अंबाजी मंदिर गुजरात का अनोखा मंदिर है। मंदिर के गर्भ गृह में किसी भी देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित नही है। मंदिर में किया श्रीयंत्र की पूजा की जाती है। मंदिर में श्रीयंत्र की फोटो खींचना माना है। दांता अंबाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में दर्शन करने के लिए सीढ़िया चढ़कर जाना होता है। माता की भक्ति में लीन होना चाहते हैं तो इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

10. सापुतारा हिल स्टेशन 

गुजरात राज्य के डांग जिले में स्थित सापुतारा हिल स्टेशन घूमने के लिए बढ़िया जगह है। आप गर्मियों मे भी सापुतारा हिल स्टेशन में घूमने का प्लान बना सकते हैं। सापुतारा हिल स्टेशन के आसपास घूमने के लिए अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद हैं। हिल स्टेशन में आप नाव की सवारी का आनंद ले सकते, उगते और ढलते सूरज का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं। ऊंची पहाड़ियों में ट्रेकिंग का आनंद लेते हुए सापुतारा हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हिल स्टेशन के पास में ही स्थित गिरा वाटरफॉल जिसमे ऊंचाई से गिरते पानी को देख का आनंदित हो सकते है।  सापुतारा हिल स्टेशन के सबसे नजदीक लोकप्रिय शहर नासिक है। नासिक से सापुतारा 80 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। सापुतारा का नजदीक रेलवे स्टेशन वघई और बिलीमोरा है। 

11. जूनागढ़ पर्यटक स्थल

गिरनार हिल की गोद में बसा हुआ जूनागढ़ को मंदिरों की भूमि कहा जाता है। जूनागढ़ में घूमने के लिए अनेकों पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल और प्राचीन किले और भवन मौजूद हैं। जिसमे सबसे ज्यादा पर्यटकों के लिए ऊपरकोट किला, बौद्ध गुफ़ा, वन्य जीव संग्रहालय, नवघन कुंआ, मल्ली नाथ मंदिर, अम्बे माता मंदिर, सक्करबाग प्राणी उदयान, और गिर नेशनल पार्क आकर्षण का केंद्र है। गुनागढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए आप जूनागढ़ रेलवे स्टेशन में पहुंच कर सभी पर्यटन स्थलों का दीदार कर सकते हैं। राजकोट से जूनागढ़ काफी नजदीक है। आप राज्य परिवहन की बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

12. द्वारका गुजरात का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 

गुजरात राज्य में ओखमंडल प्रायद्वीप पर स्थित द्वारका भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से पुरे भारत में प्रसिद्ध है। देवभूमि कहे जाने वाले द्वारका में भगवान कृष्ण का द्वारकाधीश मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर हिंदुओ के चार पवित्र धामों में से एक है। द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण आदि शंकराचार्य ने 7वी शताब्दी में करवाया था। द्वारकाधीश मंदिर भारत में सात पवित्र धार्मिक स्थलों में एक है। मंदिर की ख्याति पूरी दुनियां में फैली हुई है। जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। द्वारकाधीश मंदिर में घूमने के अलावा द्वारका में बहुत से धार्मिक और पर्यटन स्थल है।

13. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात के पर्यटन स्थल


स्टेच्यू ऑफ यूनिटी नर्मदा नदी के किनारे स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है। गुजरात घूमने के लिए अच्छी जगह है। यह प्रतिमा संसार की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसका उदघाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर किया था। यह विशाल प्रतिमा सरदार सरोवर बांध से 4 किमी की दूरी पर साधु बेट पर बनी हुई है। मूर्ति परिसर में स्थित हरे भरे पेड़ पौधे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गंगन को चूमती यह प्रतिमा इतनी विशाल है की अमेरिका की स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से दो गुना ऊंची बनी हुई है। यह प्रतिमा इतनी ऊंची है की दूर से ही दिखाई दे जाती है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए टिकट लगता है। शाम को यहां पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होती है।

गुजरात कैसे जाएं

गुजरात भारत में स्थित पश्चिमी राज्य है। जिसकी सीमा अरब सागर से जुड़ी हुई है। गुजरात में दर्शनीय स्थल, धार्मिक स्थल, लोक संस्कृति और साहित्य की झलक देखने के लिए भारत के अलग अलग राज्यों से लोग जाते रहते हैं। आप भी गुजरात में घूमने के लिए जा सकते हैं। गुजरात में पहुंचने के लिए कई तरह के साधन उपलब्ध हैं। जिसमे वायु मार्ग, रेल मार्ग, जल मार्ग, और सड़क मार्ग हैं। इन सभी साधनों के माध्यम से गुजरात पहुंच सकते हैं।

 

ट्रेन से गुजरात कैसे पहुंचे

गुजरात पहुंचने के लिए ट्रेन के माध्यम से यात्रा करना बहुत ही आसान और सुविधाजनक है। साथ ही ट्रेन का किराया भी सड़क मार्ग और वायु मार्ग की अपेक्षा नॉर्मल रहता है। गुजरात भारत के राज्यों से रेल मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है। गुजरात राज्य में रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे जोन के अंर्तगत आता है। गुजरात में अनेकों शहरों में रेलवे स्टेशन स्थित है। जिसमे अहमदाबाद, सूरत, भुज, भावनगर, राजकोट, गांधीनगर, बड़ोदरा आदि प्रमुख शहरों में रेलवे स्टेशन है। 

गुजरात राज्य में सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन बड़ोदरा है। इस रेलवे स्टेशन से भारत के लगभग सभी शहरों के लिए रोजाना 150 से भी अधिक ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। दिल्ली, हरियाणा, जयपुर, मुंबई, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ, भोपाल, इंदौर, जैसे शहरों से आप आसानी से ट्रेन के द्वारा पहुंच सकते हैं। इन सभी शहरो से नियमित ट्रेन चलती रहती हैं।

 

सड़क मार्ग द्वारा गुजरात कैसे पहुंचे

गुजरात में यदि आप सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करना चाहते है। तो गुजरात अपने पड़ोसी राज्यों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। गुजरात के पड़ोसी राज्य पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर में राजस्थान, और दक्षिण में महाराष्ट्र, राज्य स्थित हैं। गुजरात के पड़ोसी राज्यों से राज्य सड़क पहिवहन निगम की बसे नियमित रूप से चलती रहती है। गुजरात सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। जिसमे गुजरात में हाइवे 2 और 4 लेन के बने हुए है। जो आपके सफर को आसान बनाते हैं। गुजरात राज्य में आप राज्य परिवहन की बसों से किसी भी शहर और जिले में जा सकते हैं। 

 

हवाई जहाज द्वारा गुजरात कैसे पहुंचे

हवाई जहाज से गुजरात का सफर बहुत आसान हो जाता है। एयरोप्लेन से आप जल्दी काम समय में गुजरात पहुंच सकते हैं। लेकिन हवाई जहाज का किराया, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के काफी अधिक रहता है। गुजरात हवाई जहाज से पहुंचने के लिए गुजरात के अनेकों शहरों में एयरपोर्ट स्थित हैं। साथ ही भारत के अलावा अन्य देशों से भी हवाई मार्ग से गुजरात के अहमदाबाद में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचा जा सकता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त है। 

अहमदाबाद के एयरपोर्ट से रोजाना भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने संचालित की जाती है। गुजरात में लगभग 17 शहरों में हवाई अड्डा स्थित है। जिसमे जामनगर हवाई अड्डा, भुज हवाई अड्डा , बड़ोदरा हवाई अड्डा, भावनगर हवाई अड्डा, राजकोट हवाई अड्डा, पोरबंदर हवाई अड्डा, कांडला हवाई अड्डा, केशोद, हवाई अड्डा प्रमुख हवाई अड्डा है। भारत के दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, बैंगलोर, जैसे शहरों से नियमित घरेलू विमान सेवाएं दी जाती है। 

 

समुद्र मार्ग से गुजरात कैसे पहुंचे 

गुजरात में 1600 किमी तक फैली सीमा समुद्र तट से लगने के कारण आप समुद्र मार्ग से भी गुजरात की यात्रा कर सकते हैं। गुजरात में छोटे और बड़े बंदरगाह को मिले दे तो कुल 40 बंदरगाह है। जिसमे गुजरात का कांडला बंदरगाह सबसे प्रमुख बंदरगाह है। गोवा, मुंबई, पोर्टब्लेयर, जैसे शहरों से आप गुजरात पहुंच सकते है।

गुजरात का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन (Famous Food in Gujarat)

गुजराती खान पान भारत के अन्य राज्यों से अलग है। गुजरात में अधिकतर व्यंजन में मिठास का स्वाद देखने को मिलता है। यदि आप उत्तर भारत या दक्षिण भारत से है तो शुरुआत में गुजराती भोजन का स्वाद खाने में थोड़ा अलग लग सकता है। गुजरात का प्रसिद्ध भोजन घुघरा, ढोकला, बांसुंडी आदि है। गुजराती ढोकला का स्वाद पूरे भारत में अद्वतीय है। यदि आप गुजरात घूमने जाएं तो गुजराती ढोकले का स्वाद जरूर चखें।

 

गुजरात घूमने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा है? (Best Time To Visit in Gujarat)

गुजरात घूमने की योजना बनाने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए की गुजरात में घूमने कब जाएं क्योंकि गुजरात के अनुकूल मौसम में घूमने जाने पर आपकी गुजरात यात्रा सुखद रहेगी। गुजरात में घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के मौसम अक्टूबर माह से फरवरी तक रहता है। क्योंकि गुजरात पश्चिमी समुद्र तट के किनारे बसे होने के कारण यहां की जलवायु सुस्ख और ह्यूमिडिटी और तापमान ज्यादा राहत है। इस कारण गर्मियों में घूमना थोड़ा मुश्किल रहता है। क्योंकि आद्रता अधिक होने के कारण पसीना भी खूब आता है। इसलिए बेहतर है अक्टूबर से फरबरी के बीच अपनी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

निष्कर्ष 

इस महत्वपूर्ण लेख के माध्यम से गुजरात में घूमने की जगह (Gujarat Me Ghumne Ki Jagah) और प्रसिद्ध Gujarat Tourist Places in Hindi में जानकारी दी है। साथ ही गुजरात कैसे जाएं, और गुजरात राज्य में घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है।, गुजरात का प्रसिद्ध भोजन क्या है। आदि सभी विषय में जानकारी विस्तार पूर्वक दी है ताकि गुजरात घूमने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

उम्मीद है गुजरात में घूमने की जगह (Gujarat Me Ghumne Ki Jagah) के विषय में यह लेख आपके लिए लाभकारी साबित होगा। अगर गुजरात के पर्यटन स्थलों की जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तो, और जो गुजरात घूमने जाना चाहते हैं उन्हें शेयर जरूर करें। यदि गुजरात में घूमने की जगहों से संबंधित कोई सवाल हो तो कमेंट्स में लिखकर पूछ सकते हैं। आपके सवाल का जवाब जल्द ही मिल जायेगा।

thanks for visit my page
 


 


 


 

 


 

 


 

 

 



 

 

 


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)