मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल और उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी | (Major tourist places of Manipur and complete information about them.)

Aditya
By -
0

 

Manipur Tourism In Hindi, मणिपुर राज्य भारत के पड़ौसी देश म्यांमार की सीमा से लगा हुआ भारत का एक आकर्षित उत्तर-पूर्वी राज्य है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल है और मणिपुर को साउथ एशिया का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी द्वारा मणिपुर कोभारत का गहनानाम दिया गया था। मणिपुर ही वह स्थान हैं जहां से ही पोलो नामक खेल की शुरुआत हुई थी। मणिपुर के लोग पोलो कोसगोल कांजेईकहते है। भारत देश के सबसे खूबसूरत स्थानों के रूप में मणिपुर को भी गिना जाता है और यह आकर्षित स्थान पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए सदेव आमंत्रित करता हैं। मणिपुर का खाना, मणिपुर पहनावा और मणिपुर के दर्शिनीय स्थल यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिलों को छू जाते हैं।

व्यापारिक द्रष्टि से भी मणिपुर का एक अलग ही स्थान है। मणिपुर में सुन्दर आभूषण बनाये जाते है जोकि अपनी हस्तकला का शानदार उदहारण हैं। मणिपुर स्टेट और मणिपुर के शहर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक है। यहाँ की शांत जलवायु, हरे भरे लहलहाते घने वन और यहाँ की सुन्दर झीलें इस पर्वतीय क्षेत्र की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते है। यदि आप मणिपुर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े

मणिपुर के बारे में रोचक तथ्य 

मणिपुर की राजधानी इम्फाल है।

इम्फाल मणिपुर का सबसे बड़ा शहर होने के साथसाथ मणिपुर के बिलकुल बीचों-बीच बसा हुआ है।

मणिपुर में 9 जिले हैं। (विष्णुपुर, चंदेल, चुराचंदपुर, इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, सेनापति, तमेंगलांग, थोबल और उखरूल)

मणिपुर की प्रमुख भाषा मणिपुरी है जिसे मीठी या माइटिलोन के नाम से भी जाना जाता है। यह भाषा मणिपुर के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार में भी बोली जाती है।

मणिपुर के प्रमुख त्यौहार  –

मणिपुर राज्य से ही रासलीला की उत्पत्ति हुई है। मणिपुर के लोग नृत्य गायन में बहुत रूचि रखते है। मणिपुर को त्यौहारों की भूमि के नाम से जाना जाता है। मणिपुर में कई त्यौहार मनाये जाते है। मणिपुर के लोग बहुत ही ज्यादा आनंद और उल्लास से हर त्यौहार मनाते है। मणिपुर के खास त्यौहारों में से कुछ प्रमुख त्यौहार इस प्रकार है डोल यात्रा, रथ यात्रा, कुट, लाइ  हरोबा, चुमफा तथा दशहरा आदि है। पर्यटकों के लिए भी यह त्यौहार बहुत ही अलग अनुभव देने वाले है।

मणिपुर पर्यटन में घूमने लायक आकर्षित जगह –

मणिपुर स्टेट बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मणिपुर में आपको घूमने के लिए कई ऐसे पर्यटक स्थल मिलेंगे जहां घूमकर आप अनूठे आनंद का अनुभव करेंगे। प्रकृति की गोद में स्थित मणिपुर अपने घने जंगलो, ऊँची पहाड़ियों और झीलों के लिए जाना जाता है। मणिपुर में आने वाले पर्यटक इन स्थानों की यात्रा जरूर करते है। हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उन सभी जगहों की जानकारी प्रदान कर रहे है जहां घूम कर आप की यात्रा बहुत यादगार बन जाएगी

 

मणिपुर में घूमने लायक जगह चंदेल पर्यटन 

मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थालो में चंदेल जिला भी शामिल है। चंदेल जिला भारत और म्यांमार की सीमा के बीच स्थित है। चंदेल जिले कोलामकाऔरगेटवे टू म्यांमारके नाम से भी जाना जाता है। चंदेल जिला मणिपुर की राजधानी इम्फाल से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चंदेल जिला अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध हैं। चंदेल आने वाले पर्यटकों को चंदेल के नृत्य और संगीत इतने ज्यादा पसंद आते है की वो इस अनोखे दृश्य को भूल नही पाते है।


मणिपुर पर्यटन में देखने लायक जगह थौबल

मणिपुर के दार्शनिक स्थलों में शामिल थौबल एक ऐसी जगह है जहाँ पिकनिक का असली मजा आता है। थौबल में पर्यटक ट्रेकिंग करने का आनंद उठा सकते है और इसके साथ ही यहाँ की एक पैदल लम्बी यात्रा होती है, जिसका अपना ही अलग मजा होता है। पर्यटन की दृष्टि से थौबल बहुत ही शानदार जगह है। थौबल शहर में कई मंदिर है और जल निकाय भी है, जिनके लिए यह बहुत ही ज्यादा फेमस है। थौबल में प्रसिद्ध बाजार निंगम्बाम लक्ष्मी बाजार और अथोकपाम बाजार बहुत ही ज्यादा ख़ास है। पर्यटकों को यह स्थान बहुत ही आकर्षक और मनमोहक लगता है।

मणिपुर के आकर्षण स्थल तामेंगलांग 

मणिपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक तामेंगलोंग शहर है जो की संतरों की खेती के लिए बहुत फेमस है। तामेंगलोंग में आने वाले पर्यटकों को कई प्रकार की वनस्पति और अनोखे जीवो की प्रजातियों की जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलता है। तामेंगलोंग में जानवरों के लिए चिड़ियाँ घर भी है जो पर्यटकों को अपनी और खीचते है। तामेंगलोंग बहुत ही सुन्दर जगह है और यहाँ कि खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ यहाँ बहुत ही खूबसूरत झरने भी दर्शनीय है।

मणिपुर में देखने लायक खूबसूरत जगह सेनापति जिला

सेनापति जिला मणिपुर स्टेट में घूमने लायक जगहों में से एक प्रमुख जगह है, जो 80 प्रतिशत वनों से घिरा हुआ है। सेनापति ग्रामीण क्षेत्र है जो की पर्यटकों को गाँव से जुडी जानकारी जुटाने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। सेनापति के लोग पर्यटकों की यात्रा को और भी सुहाना बना देते है। आप यहाँ के लोगो के साथ समय बिताने के बाद उन लम्हों को कभी नही भूल पायेंगे।

मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल एंड्रो 

मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एंड्रो एक बहुत ही अलौकिक जगह है। एंड्रो अपनी कला के कारण प्रसिद्ध है। एंड्रो के लोग मिट्टी के बर्तनों का निर्माण करते है जो कि बहुत ही आकर्षक होते है। इन मिट्टी के बर्तनों का एक संग्रहालय है जो पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही शानदार है। इसके अलावा एंड्रो में कई ऐसे स्थान है जहां आप यात्रा करके सुकून पा सकते है। एंड्रो के पार्क और मंदिर बाकइ देखने लायक है।

 मणिपुर में घूमने की सबसे अच्छी जगह खोंगजोम 

खोंगजोम मणिपुर की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भारत के इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह बहुत ही ज्यादा शानदार है। खोंगजोम में वीर बहादुर शहीद शैनिकों की याद में बहुत बड़ा स्मारक बना हुआ है जो की देखने योग्य है। यहाँ पर सेनानियों को श्रधांजलि प्रदान की जाती है। प्राचीन काल में हुए युद्धों के साक्ष्य खोंगजोम में देखने को मिलते है।

मणिपुर पर्यटन के आकर्षण स्थल चुराचंदपुर 

मणिपुर में घूमने के लिए चुराचांदपुर भी बहुत ख़ास जगह है। बैसे तो चुराचांदपुर आदिवासियों के शहर के रूप में जाना जाता है परन्तु अब इस शहर में बहुत तेजी से विकास हो गया है। चुराचांदपुर के अन्दर भी कई आकर्षक पर्यटन स्थल है जिनमे से टिपिमुख, टोंगलेन गुफा, तुईबोंग आदिवासी संग्रहालय, नगालोई फॉल्स और टिपिमुख बहुत फेमस है।

मणिपुर में देखने वाली मशहूर जगह उखरुल

मणिपुर में पर्यटन स्थलों में उखरुल एक मात्र ऐसी जगह है जहां आप सबसे अधिक समय एकांत में बिता सकते है। मन को सुकून देने वाली यह जगह चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। उखरुल में निलय टी एस्टेट, काचौ फुंग लेक, शिरुई काशोंग पीक, खंगखुई गुफा और ख्यांग पीक ये सभी जगह बहुत ही फेमस है।

मणिपुर पर्यटन में खाने के लिए स्थानीय भोजन

मणिपुर के स्थानीय भोजन में मुख्य रूप से चावल तथा मछली प्रसिद्ध है। मणिपुर के लोग मछली की करी जिसे नगा थोंगबा के नाम से जाना जाता है लोगो को बहुत अधिक पसंद हैं। शाकाहारी खाने के रूप में मणिपुर का प्रसिद्ध ऊटी खाना है। चामथोंग जो सब्जियों के साथ बनाया जाता है मणिपुर का सबसे खास व्यंजन है। मणिपुर के लोग बिना तेल का पकाया हुआ खाना बहुत ज्यादा पसंद करते है। इसके साथ ही यहाँ चाइनीस खाना भी बहुत अच्छा मिलता है। मणिपुर घूमने के दौरान आप यहाँ के तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखने का लाभ भी उठा सकते है।


 


 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)